हजरगंज सि्थत हिंदी संस्थान में वर्तमान समय में व्यंग्य लेखन के नए मानक विषय पर संगोष्ठी हुई।
लखनऊ। हजरगंज सि्थत हिंदी संस्थान में वर्तमान समय में व्यंग्य लेखन के नए मानक विषय पर संगोष्ठी हुई। वरिष्ठ पत्रकार एवं साहित्यकार अनूप श्रीवास्तव की स्मृति में माध्यम साहित्यिक संस्थान और अट्टहास हास्य व्यंग्य पत्रिका ने इसका आयोजन किया। आरके उपाध्याय के काव्य संग्रह सृष्टि के गीत और अट्टहास पत्रिका के तीन नये अंकों का विमोचन अतिथि साहित्यकारों ने किया। संगोष्ठी की शुरुआत कवि सुभाष राय ने पिछले डेढ़ दशक में बदले परिवेश की चर्चा से की। संयोजन शिल्पा श्रीवास्तव और संचालन मुकुल महान ने किया। हास्य कवि सर्वेश अस्थाना, ज्योति शेखर, सुधा शुक्ला, रंजना शेखर, नवीन शुक्ल, सुधांशु, अनूपमणि त्रिपाठी, पंकज प्रसून, डाॅ.सुरेश, माधव, भारती पाठक आदि मौजूद रहे।