व्यापारिक संगठन की निर्देशिका का विमोचन
लखनऊ। प्रदेश के बिजली व्यापारियों से जुड़े संगठन लखनऊ इलेक्ट्रिक मर्चेंट एंड कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन की वार्षिक निर्देशिका का अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने मंगलवार को विमोचन किया। गौतम बुद्ध मार्ग स्थित कार्यालय पर हुए इस कार्यक्रम में संदीप बंसल ने कहा कि व्यापारियों को अपने नए वर्ष के कैलेंडर और डायरी भारतीय वित्तीय वर्ष के हिसाब से बनवाने चाहिए। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार अलकेश चंद्र, शिव अग्रवाल, महामंत्री अरुण अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश अग्रवाल, अजीत कुमार अग्रवाल, रमनदीप अग्रवाल, सुरेश छबलानी, महामंत्री अनुज गौतम आदि मौजूद रहे।