माइंड पिक पब्लिशर्स की ओर से मंगलवार को गोमतीनगर स्थित एक होटल में अपनी नई पुस्तकों का विमोचन क
लखनऊ। माइंड पिक पब्लिशर्स की ओर से मंगलवार को गोमतीनगर स्थित एक होटल में अपनी नई पुस्तकों का विमोचन किया गया। कंपनी के निदेशक दीपक राय और अनिया श्रीवास्तव ने बताया कि कंपनी ने नई शिक्षा नीति और राष्ट्रीय पाठ्यचर्चा रूपरेखा के अनुरूप पुस्तकें तैयार की हैं। नई श्रृंखला में गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, पर्यावरण अध्ययन व एआई आधारित कंप्यूटर सीरीज शामिल हैं। इन पुस्तकों की विशेषता ये है कि इनमें नवीनतम विषय जैसे ऑपरेशन सिंदूर, मिशन चंद्रयान, मौलिक अधिकार एवं कर्तव्य आदि को भी सम्मिलित किया गया है। ये सभी सामग्री एनसीईआरटी के दिशा निर्देशों के अनुरूप तैयार की गई है।