यौन शोषण का आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार
लखनऊ। इंदिरानगर थानाक्षेत्र में रहने वाली विवाहिता ने अपने रिश्तेदार पर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने आरोपी पर उनकी 11 वर्षीय बेटी से छेड़छाड़ करने का भी आरोप लगाया है। आरोपी की हरकतों से आजिज आकर उन्होंने शुक्रवार को इंदिरानगर थाने में केस दर्ज कराया। शनिवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर सुनील कुमार तिवारी ने बताया कि आरोपी मूल रूप से कुशीनगर के पडरौना का रहने वाला है और ज्योतिष का काम करता है।