अखंड भारत बनाने का संकल्प दोहराया
लखनऊ। महाराणा प्रताप चौराहे पर लोगों ने देश और समाज की रक्षा के साथ अखंड भारत को अखंड बनाने का सामूहिक संकल्प लिया। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल शिवाजी नगर लखनऊ पश्चिम की ओर से हुए कार्यक्रम की शुरूआत वंदे मातरम से हुई। इसके बाद अखंड भारत की चित्र के साथ लोगों ने सामूहिक रूप से अखंड भारत के संकल्प को दोहराया। अखंड भारत संकल्प दिवस कार्यक्रम में वक्ताओं ने विभाजन की विभीषिका की कड़ी निंदा की। गणेश शंकर पवार ने बताया कि इसी दिन हर वर्ष भारत को दोबारा अखंड बनाने का संकल्प लिया जाता है। इस दौरान सुभाष शर्मा, मनोज मिश्रा, पंकज तिवारी, तरनजीत सिंह डंग, अरुणा श्रीवास्तव और आदित्य तिवारी आदि मौजूद रहे।