लखनऊ। डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विवि में इंजीनियरिंग संकाय के विद्यार्थियों के लिए नया टाइम टेबल जारी किया गया है। विद्यार्थी सम सेमेस्टर की कक्षाएं इसी टाइम टेबल के अनुसार करेंगे। इसके लिए उन्हें विस्तृत निर्देश जारी किए गए हैं। प्रवक्ता प्रो. यशवंत वीरोदय ने बताया कि नया टाइम टेबल वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। विभागाध्यक्ष कार्यालय के सूचना पटल पर भी इसे चस्पा किया गया है।