लखनऊ। डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में छात्र कल्याण अधिष्ठाता की जिम्मेदारी प्रो. ममता यादव को सौंपी गई है। कुलपति आचार्य संजय सिंह के निर्देश पर उन्हें अग्रिम आदेश तक इस पद पर नामित किया गया है। राजनीति विज्ञान एवं लोक प्रशासन विभाग के प्रो. आशुतोष पांडेय को छात्र कल्याण अधिष्ठाता के पद से कार्यमुक्त कर दिया गया है। कुलपति ने प्रो. ममता यादव को बधाई दी।