पुनर्वास विविः बैक पेपर के लिए ऑनलाइन आवेदन 12 जुलाई तक
लखनऊ। डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में बैक पेपर देने के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 12 जुलाई है। परीक्षा नियंत्रक अमित कुमार राय ने पत्र जारी कर बैक पेपर परीक्षा फॉर्म भरने की सूचना दी। परीक्षा विभाग के पत्र में कहा गया कि जिन छात्रों का बैक पेपर आया है, वह 500 रुपये प्रति प्रश्नपत्र थ्योरी पेपर का जमा करेंगे। प्रायोगिक परीक्षा में बैक आने वाले छात्रों को एक हजार रुपये शुल्क प्रति विषय जमा करना होगा। आंतरिक परीक्षा में बैक आने पर प्रति विषय 500 रुपये शुल्क जमा करना होगा। छात्र विवि की वेबसाइट पर ईआरपी पोर्टल में लॉगइन आईडी व पासवर्ड के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। समस्या आने पर हेल्पलाइन नंबर 9667277184 पर संपर्क कर सकते हैं।