लखनऊ। डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विवि में मुख्य परिसर व सहयुक्त कॉलेजों में पढ़ने वालों के लिए ऑनलाइन अधिसत्र परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ाकर 31 दिसंबर कर दी गई है। परीक्षा नियंत्रक अमित कुमार राय ने पत्र जारी करते हुए बताया कि इसके बाद फॉर्म भरने का कोई मौका नहीं दिया जाएगा। विवि में अधिसत्र परीक्षाएं जनवरी में होंगी।