लखनऊ। बीबीएयू में अंतरराष्ट्रीय ध्यान दिवस पर योग विभाग और योग वेलनेस सेंटर की ओर से ध्यान सत्र का आयोजन किया गया। इसमें योग साधकों को ध्यान व सूक्ष्म व्यायाम का अभ्यास कराने के साथ सभी को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। विभागाध्यक्ष डॉ. दीपेश्वर सिंह ने बताया कि ध्यान प्राचीनतम विज्ञान है। नियमित ध्यान से तनाव में कमी आती है।