लखनऊ। विद्यांत हिंदू पीजी कॉलेज में भारतीय ज्ञान परंपरा पर सामाजिक विमर्श एवं समकालीन शिक्षा विषय पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का बृहस्पतिवार को समापन हुआ। दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रो. सनत कुमार शर्मा, गोरखपुर विश्वविद्यालय की डॉ. मनीष पांडेय और बीबीएयू के प्रो. मनीष वर्मा ने विचार रखे। प्रो. बृजेंद्र पांडेय ने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा और पश्चिमी शिक्षा व्यवस्था की अवधारणाएं अलग हैं। औपनिवेशिक मानसिकता से बाहर निकलकर नई शिक्षा व्यवस्था में भारतीय ज्ञान परंपरा का समुचित उपयोग करना होगा। प्रो. सनत कुमार शर्मा, डॉ. मनीष पांडेय, प्रो. मनीष वर्मा, कॉलेज की प्राचार्या प्रो. धर्म कौर, प्रो. नीतू सिंह, प्रो. प्रमोद गुप्ता, प्रो. जया श्रीवास्तव और प्रबंधक पंकज भट्टाचार्य सहित अन्य लोग मौजूद रहे।