बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय
लखनऊ। एनटीए की ओर से आयोजित स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) ने स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.bbau.ac.in पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं। अंतिम तारीख सात जून है। पंजीकरण के लिए समर्थ पोर्टल https:// bbaucuet. samarth.edu.in/pg/पर जाना होगा। सामान्य अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों के लिए पंजीकरण शुल्क 500 रुपये है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों को 300 रुपये का शुल्क देना होगा। अधिक जानकारी वेबसाइट से ली जा सकती है।