फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चेहरे की बनावट में सुधार के लिए पंजीकरण शुरू

विज्ञापन
केजीएमयू।
विज्ञापन
लखनऊ। पेट की अतिरिक्त चर्बी और ढीली त्वचा से परेशान हैं, नाक, चेहरा और स्तनों की बनावट में सुधार कराना चाहते हैं, तो अब केजीएमयू में इसकी सुविधा मिल सकेगी। केजीएमयू के प्लास्टिक सर्जरी विभाग में अगस्त के आखिरी सप्ताह में होने वाले एस्थेटिक अपडेट-2026 के लिए मरीजों का पंजीकरण शुरू कर दिया गया है। इसमें देशभर के प्लास्टिक और एस्थेटिक सर्जन आधुनिक विधि से कुछ मरीजों के ऑपरेशन करेंगे और डॉक्टरों को प्रशिक्षण भी देंगे। कार्यक्रम में नाक, चेहरे और पलकों की सर्जरी की जाएगी। स्तनों का आकार कम या बढ़ाने की सर्जरी भी होगी। पेट की अतिरिक्त चर्बी हटाने वाली टमी टक प्रक्रिया भी शामिल है। बोटॉक्स और फिलर्स जैसी आधुनिक प्रक्रियाएं भी उपलब्ध होंगी। विभागाध्यक्ष डॉ. विजय कुमार ने बताया कि ऑपरेशन केवल चिकित्सकीय रूप से उपयुक्त मरीजों का होगा। अंतिम फैसला विशेषज्ञों की राय पर आधारित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें