फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कुलसचिव सिद्दीकी को चांसलर प्रशंसा पुरस्कार

विज्ञापन
कुलसचिव प्रो. मोहम्मद हारिस सिद्दीकी को चांसलर प्रशंसा पुरस्कार से सम्मानित किया गया
विज्ञापन
लखनऊ। इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के कुलसचिव प्रो. मोहम्मद हारिस सिद्दीकी को बृहस्पतिवार को चांसलर प्रशंसा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। विवि के 34वें स्थापना दिवस पर यूनिवर्सिटी परिसर में हुए आयोजन में यह सम्मान उन्हें संस्थागत विकास और प्रशासनिक उत्कृष्टता में योगदान के लिए मिला। चांसलर प्रो. सैयद वसीम अख्तर, न्यायमूर्ति सैयद उमर हसन रिजवी और न्यायमूर्ति जफर अहमद ने यह पुरस्कार प्रदान किया। प्रो. सिद्दीकी ने कहा कि यह सम्मान उन्हें और अधिक समर्पण से कार्य करने को प्रेरित करता है। विश्वविद्यालय परिवार ने उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें