फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पैसे काटे, पर नहीं की जलपान की व्यवस्था, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बख्शी का तालाब में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत ब्लॉक के पास बुधवार को हुए कार्यक्रम में 56 जोड़ों ने सात फेरे लिए।
विज्ञापन

इस दौरान कुछ दूल्हों और उनके परिवारीजनों ने आरोप लगाया कि कैटरिंग, टेंट और विवाह पूजन के नाम पर अनुदान में कटौती की गई। इसके बावजूद जलपान की व्यवस्था पर उन्हें ही पैसे खर्च करने पड़े। इसे लेकर हंगामा भी किया।
बाराबंकी के भदेसिया निवासी अनुराज की शादी नरौसा के गंगाराम की बेटी सुशीला से हुई। अनुराज का आरोप था कि अनुदान से पैसे काटे गए, लेकिन अपनी जेब से रिश्तेदारों को जलपान कराना पड़ा।
विज्ञापन

दुल्हन पक्ष से आए दिगोई निवासी बिंद्र प्रसाद का आरोप था कि 12 बराती बुलाए थे। खुद पैसे खर्च कर चाय-नाश्ता कराना पड़ा।
इटौंजा के जमखनवा निवासी अशोक कुमार ने बताया कि भांजे की शादी में आए थे। लेकिन अव्यवस्था देखकर 300 रुपये खर्च कर नाश्ता करवाया।
इटौंजा के बनौगा निवासी राकेश अपने साले के कार्यक्रम में थे। बताया कि सचिव ने कहा था कि 12 लोगों के खाने और नाश्ते का टोकन मिलेगा, लेकिन सुबह चाय के बाद न कुछ नहीं दिया गया।
विज्ञापन

आरोप है कि कार्यक्रम के लिए लाभार्थियों के कोटे से 3.36 लाख की कटौती की गई थी, लेकिन व्यवस्था चौपट रही।
भवानी मंडप और रेस्टोरेंट को दी गई थी जिम्मेदारी
एडीओ समाज कल्याण सुहैल अहमद सिद्दीकी ने बताया कि योजना के तहत मिलने वाले 51 हजार के अनुदान में 35 हजार रुपये लाभार्थी के खाते में भेज दिए जाएंगे। दस हजार रुपये में एक कुकर, ब्रीफकेस में दूल्हा-दुल्हन के कपडे़-जूते का सेट, बीस लीटर स्टील की टंकी और कंबल है। छह हजार रुपये प्रति लाभार्थी से टेंट कैटरिंग और विवाह पूजन के लिए अनुदान में कटौती की गई है। टेंट और कैटरिंग की जिम्मेदारी भवानी मंडप एवं रेस्टोरेंट को सौंपी गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें