फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ट्रॉमा सेंटर में लागू होगी रेफरल पॉलिसी

विज्ञापन
ट्रॉमा सेंटर।
विज्ञापन
लखनऊ। केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर में मरीजों का लोड कम करने के लिए रेफरल नीति लागू की जाएगी। इस नीति का उद्देश्य जिलों से आने वाले सामान्य बीमारियों के मरीजों की संख्या नियंत्रित करना है, ताकि अति गंभीर मरीजों को उपचार में कोई बाधा न आए। यह नीति स्टेमी कार्यक्रम की तर्ज पर तैयार की जाएगी। केजीएमयू प्रशासन जल्द ही जिलों के अस्पताल प्रभारियों के साथ बैठक कर इसे लागू करेगा। ट्रॉमा सेंटर प्रभारी डॉ. प्रेमराज के मुताबिक, ट्रॉमा सेंटर में हर दिन करीब 250 से अधिक मरीज आ रहे हैं। इसमें 100 से अधिक मरीज भर्ती किए जा रहे हैं। कई गंभीर मरीजों को समय पर इलाज न मिलने से वह भटकते हैं। इससे निजात के लिए अस्पताल प्रभारियों के साथ बैठक करेंगे और स्टेमी प्रोग्राम के तहत ऑन कॉल सेवा देंगे। बेहद जरूरत होने पर मरीज को बेड की उपलब्धता के आधार पर ट्रॉमा बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें