फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने जारी किया अमर उजाला की अनूठी पहल 'अपराजिता' का पोस्टर

Mon, 19 Nov 2018 03:53 PM IST
kapil sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
महिला एवं बाल विकास कल्याण मंत्री रीता बहुगुणा जोशी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश की महिला एवं बाल विकास कल्याण मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने सोमवार को अमर उजाला के महत्वाकांक्षी अभियान  ‘अपराजिता : 100 मिलियन स्माइल्स’ का पोस्टर जारी किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि 'अपराजिता' महिलाओं के सशक्तिकरण और समाज की महिलाओं के प्रति मानसिकता के परिवर्तन में बड़ी भूमिका निभाएगा।

विज्ञापन


आज समाज में महिलाओं पर जो अपराध हो रहे हैं, चाहे वो भ्रूण हत्या हो, दहेज हत्या हो, बाल विवाह हो या उन पर हो रही हिंसा हो। किसी भी समाज में सरकार और कानून तब तक परिवर्तन नहीं ला सकते जब तक कि संपूर्ण समाज के अंग उससे न जुड़ें। 'अपराजिता' इस परिवर्तन के लिए संवेदनशील प्रयास है।

उन्होंने कहा कि 21वीं सदी का युवा रूढिवादी नहीं है। वह विकास की तरफ उन्मुख है और प्रगतिशील है। अगर उसके साथ संवाद होगा तो सार्थक नतीजे आएंगे। मुझे पूरा विश्वास है कि ये मुहिम निश्चित रूप से सफल होगी। इसके लिए अमर उजाला को बहुत-बहुत शुभकामनाएं...। इसके पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को ‘अपराजिता : 100 मिलियन स्माइल्स’ अभियान की शुरुआत की थी।
विज्ञापन





जानें, क्या है अपराजिता: 100 मिलियन स्माइल्स
‘अपराजिता: 100 मिलियन स्माइल्स’ नारी गरिमा के लिए एक साझा मंच तैयार करने की मुहिम है। इसके तहत ऐसा माहौल बनाने की कोशिश होगी जिसमें हर कोई यह सोचने को मजबूर हो जाए कि सुरक्षित समाज हर बच्ची और हर महिला का हक है। समाज का नकारात्मक माहौल हमारे लिए चुनौती है। अमर उजाला ने इस जड़ता को तोड़ने की जिम्मेदारी उठाई है। पर, इसके लिए सबसे बड़ी जरूरत है समुदाय निर्माण यानी कम्युनिटी बिल्डिंग की। ये ऐसा समुदाय होगा जो न केवल सकारात्मक दिशा में सोचे बल्कि नारी गरिमा को लेकर सतर्क और हमेशा प्रयासरत भी हो।

आप भी जुड़ें अभियान से इस अभियान से जुड़ने के लिए aparajita.amarujala.com पर लॉगइन करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें