फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज है परीक्षा, एक सीट पर 258 कैंडिडेट

Sun, 02 Feb 2014 09:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
पशुधन प्रसार अधिकारियों के 1198 पदों पर भर्ती के लिए रविवार को लिखित परीक्षा होगी। हर पद के लिए करीब 258 आवेदकों में होड़ है।
विज्ञापन


मंडल मुख्यालयों पर होने वाली इस परीक्षा के लिए 590 केंद्र बनाए गए हैं।
पशुपालन विभाग में पशुधन प्रसार अधिकारी पद के लिए भर्ती की कार्यवाही चल रही है। इसके लिए 3.10 लाख से अधिक आवेदकों ने आवेदन किया था।

इनमें 3,09,279 आवेदक लिखित परीक्षा के लिए पात्र पाए गए हैं। सहारनपुर मंडल में कोई रिक्त पद न होने की वजह से बाकी 17 मंडलों में लिखित परीक्षा होगी।

पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक (प्रशासन) जय शंकर दुबे ने बताया कि मंडलीय उपनिदेशकों के निर्देशन में लिखित परीक्षा होगी।

लखनऊ को परीक्षा के लिहाज से 40 सेक्टर में बांटा गया है। हर केंद्र पर एक पर्यवेक्षक उपस्थित रहेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें