लखनऊ जू और कानपुर जू में जल्द ही संविदा पर तैनात होने वाले वन्यजीव
चिकित्सकों के लिए साक्षात्कार समिति की बैठक का आयोजन होगा।
समिति के
सदस्य इसके लिए आवेदनों और अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेंगे। निदेशक अनुपम
गुप्ता ने बताया कि अभी तक 20 से अधिक आवेदन आए हैं।
साक्षात्कार समिति
में दोनों ही प्राणि उद्यानों के निदेशक, चिकित्सकों समेत विभाग के अन्य
आला अधिकारी द्वारा नामित सदस्य भी शामिल रहेंगे।
लखनऊ जू में दो और कानपुर
जू में एक चिकित्सक की तैनाती होनी है। इसके लिए साक्षात्कार दिसंबर महीने
कें अंत तक हो सकते हैं।