सपा के प्रदेश प्रवक्ता व मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने कहा है कि भाजपा और आरएसएस प्रदेश का माहौल बिगाड़ने की साजिश रच रहे हैं।
कभी मंदिर, कभी लाउडस्पीकर और अब धर्मांतरण जैसे मुद्दे उछालना इसी का हिस्सा हैं।
कभी कोई अभद्र भाषा के प्रयोग से विवाद पैदा करता है तो कोई बापू के हत्यारे का महिमामंडन करके जनभावनाओं को उत्तेजित करने का काम कर रहा है।
जब सपा सरकार के खिलाफ कोई शिकायत नहीं मिली तो विपक्षी दल मंत्रिमंडल के सदस्यों की छवि बिगाड़ने में लग गए हैं।
मनगढ़ंत और अनर्गल आरोप लगाने वाले सरकार की राजनीतिक छवि खराब करने की साजिश में जुटे हैं जबकि वे खुद जानते है कि 15 लाख लैपटॉप बंटने पर भी कहीं भ्रष्टाचार का एक मामला सामने नहीं आया है।