Recomendation to close two private hospital
लखनऊ। राजधानी में सौ से अधिक निजी अस्पताल अवैध तरीके से संचालित हो रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इन अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है। सीएमओ प्रवक्ता योगेश रघुवंशी ने बताया कि अभियान में अबतक दो अस्पतालों को बंद करने व सात को मानक पूरा करने के लिए नोटिस जारी कर दिया गया है। सीएमओ डॉ. संजय भटनागर ने बताया कि निजी अस्पतालों के चेकिंग अभियान में हरदोई रोड स्थित यूपी हॉस्पिटल व अबीर हॉस्पिटल के संचालकों को इन्हें बंद करने का निर्देश दिया गया है। 17 फ रवरी को इन दोनों अस्पतालों का निरीक्षण किया गया था। यूपी अस्पताल का संचालन मानक के अनुरूप नहीं हो रहा था। वहीं अबीर हॉस्पिटल में चेकिंग के दौरान आईसीयू तक में कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था। दोनों अस्पतालों को अपना संचालन दो मार्च तक बंद करने के लिए कहा गया है।