फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आरडीएसओ में कर्मचारियों को बताए तंबाकू के नुकसान

विज्ञापन
आरडीएसओ में कर्मचारियों को बताए तंबाकू के नुकसान
विज्ञापन
लखनऊ। आरडीएसओ चिकित्सालय की ओर से बुधवार को परिसर में बने शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में जनजागरुकता शिविर आयोजित किया गया, जिसमें तम्बाकू सेवन की हानियों की जानकारियां दी गई। अनुसंधान, अभिकल्प एवं मानक संगठन (आरडीएसओ) के महानिदेशक उदय बोरवणकर ने बताया कि शिविर का उद्देश्य कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को तंबाकू उत्पादों के सेवन से होने वाले हानिकारक प्रभावों के प्रति जागरूक करना रहा। दंत शल्य चिकित्सक पंकज श्रीवास्तव ने तंबाकू की कैंसरजनक प्रकृति, इससे होने वाली गंभीर बीमारियों व लत के खतरों पर रोशनी डाली। उन्होंने तंबाकू छोडने के उपायों व उपलब्ध उपचार की भी जानकारी दी। यह कार्यक्रम शॉपिंग कॉम्प्लेक्स क्षेत्र में विशेष रूप से आयोजित किया गया, ताकि तंबाकू उत्पादों के विक्रेताओं और उपभोक्ताओं, दोनों को तंबाकू उत्पादों की विक्री व सेवन से विमुख किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें