राजाजीपुरम में संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में मौजूद पदाधिकारी।
लखनऊ। संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की शुक्रवार को राजाजीपुरम में संगठानत्मक बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से रवि दुबे को अध्यक्ष, सनत शुक्ला को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, लोकेश दीक्षित को वरिष्ठ संगठन मंत्री, विनोद भारती को उपाध्यक्ष, अनुपम भदौरिया को वरिष्ठ महासचिव और सुनील गुप्ता को महासचिव चुना गया। मोईन खान को सचिव, शिवा कनोजिया को संयुक्त मंत्री, पिंटू को मंत्री की जिम्मेदारी दी गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडेय ने अन्य व्यापारियों को सदस्यता दिलाई। प्रदेश प्रभारी प्रवीण मणि त्रिपाठी, जिला प्रभारी विष्णु शंकर त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष नितिन सचान, ट्रांसपोर्ट नगर इकाई अध्यक्ष संजय गुप्ता, आलमनगर इकाई अध्यक्ष भुनेश्वर पांडे, मोहान रोड कोषाध्यक्ष करुणेश प्रताप सिंह मौजूद रहे।