लखनऊ। कैंसर से जूझ रहे बच्चों और जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए रविवार को ईश्वर चाइल्ड वेलफेयर फाउंडेशन परिसर में राशन किट बांटी गईं। संस्था मुकुल माधव फाउंडेशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में 410 बच्चों और जरूरतमंदों को राशन किट दी गईं। फाउंडेशन की संस्थापिका सपना उपाध्याय और स्वर्णिमा उपाध्याय मौजूद रहीं। रिषभ श्रीवास्तव, आशीष शर्मा, पारितोष पांडेय, अभिषेक राय, दीपक सिंह और संयम लावा ने भी भाग लिया।