लखनऊ। इस महीने के राशन वितरण की अंतिम तारीख 25 से बढ़ाकर 30 अक्तूबर कर दी गई है। खाद्य तथा रसद विभाग के अपर आयुक्त कामता प्रसाद सिंह ने इसका आदेश जारी कर दिया है। विभाग के अनुसार कुछ उचित दर के विक्रेताओं को खाद्यान्न देर से मिलने या अब तक नहीं पहुंचने के कारण तय समय में अनाज बांटने में दिक्कत आ रही थी। इस कारण समय बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। अब मोबाइल ओटीपी के जरिये राशन लेने की सुविधा भी 30 अक्तूबर को उपलब्ध रहेगी। कार्डधारक पोर्टेबिलिटी से भी राशन ले सकेंगे।