अमिताभ बच्चन , रतन टाटा
- फोटो : इंस्टाग्राम @amitabhbachchan
टाटा टेक्नोलॉजीज ने प्रदेश के 150 सरकारी आईटीआई केंद्रों के उन्नयन के लिए पीपीपी मॉडल के तहत गोद लिया है। इस परियोजना पर 4,174 करोड़ रुपये सीएसआर फंड के माध्यम से खर्च होंगे। इस परियोजना में, टाटा टेक्नोलॉजीज सभी उद्योग मशीनरी, प्रौद्योगिकी उपकरण, उपकरण आदि के लिए इंटीग्रेटर का काम कर रही है।
डिफेंस काॅरिडोर में भी टाटा
टाटा टेक्नोलॉजीज ने झांसी नोड में कॉमन फैसिलिटी सेंटर स्थापित करने के लिए भी एमओयू किया है। इस सेंटर के विकास पर 500 करोड़ रुपये खर्च होंगे। टीपी रिन्यूएबल माइक्रोग्रिड (टाटा पावर लिमिटेड) ने बहराइच, बलरामपुर, गोंडा और श्रावस्ती जिलों के विभिन्न गांवों में 525 करोड़ के निवेश के साथ माइक्रोग्रिड संयंत्रों की स्थापना के लिए समझौता किया है।