फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News : इमामबाड़ा घुमाने के बहाने किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में दबिश

Wed, 17 Aug 2022 06:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

UP News : आरोप है कि उसके साथ रास्ते में दुष्कर्म किया। इसके बाद इमामबाड़े के पास मौजूद अपने दोस्तों के पास छोड़कर भाग गया। देर रात घर पहुंची किशोरी ने परिवारीजनों को जानकारी दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मलिहाबाद के एक गांव के युवक ने गांव में ही रहने वाली किशोरी को इमामबाड़ा घुमाने का झांसा दिया और शहर लेकर चला आया। आरोप है कि उसके साथ रास्ते में दुष्कर्म किया। इसके बाद इमामबाड़े के पास मौजूद अपने दोस्तों के पास छोड़कर भाग गया। देर रात घर पहुंची किशोरी ने परिवारीजनों को जानकारी दी।

विज्ञापन


युवक के मोबाइल पर परिवारीजनों ने फोन किया तो वह धमकी देने लगा। पीड़िता को लेकर परिवार थाने पहुंचा जहां पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र ने बताया कि पीड़िता के पिता के मुताबिक, आरोपी फैसल 13 अगस्त को उनकी 16 वर्षीय बेटी को लखनऊ में इमामबाड़ा घुमाने की बात कहकर चोरी छिपे ले गया। उसके बाद उसने दुबग्गा स्थित एक खाली मकान में ले जाकर उसके साथ जबरन दुराचार किया। किशोरी को मुंह बंद रखने की धमकी देकर इमामबाड़ा ले गया। वहां पर पहले से एक युवक व युवती मौजूद थे।
विज्ञापन


उसने किशोरी को उनके हवाले किया और खुद भाग गया। उसके बाद युवक और युवती किशोरी को बैठाए रहे। जब रात होने लगी तो वह दोनों उसको लेकर निकले और रात 11 बजे के करीब दोनों किशोरी को उसके घर के सामने छोड़कर भाग गए। इंस्पेक्टर ने बताया कि सुसंगत धराओं में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें