फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दुधमुंही बच्ची से दुष्कर्म, वृद्ध पड़ोसी हिरासत में

Sat, 05 Oct 2024 05:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सरोजनीनगर। कमरे में खेल रही दुधमुंही बच्ची से दुष्कर्म की घटना सामने आई है। बच्ची के पिता ने पड़ोसी बुजुर्ग पर आरोप लगाते हुए शुक्रवार को केस दर्ज कराया। सरोजनीनगर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


बच्ची का पिता कबाड़ का काम करता है और किराये पर रहता है। उनके मुताबिक बृहस्पतिवार को वह काम पर गए थे। कमरे में पत्नी और 11 माह की बेटी थी। रात साढ़े नौ बजे पत्नी काम में व्यस्त थीं। तभी बगल के कमरे में रह रहा कुशीनगर के रामकोला का बुजुर्ग लोरी यादव उनके कमरे में पहुंचा। खिलाने के बहाने बेटी को अपने कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बेटी के रोने पर आरोपी उसे कमरे में छोड़कर चला गया।

शुक्रवार सुबह तक बच्ची रोती रही। संदेह होने पर पत्नी बच्ची को अस्पताल ले गईं। मेडिकल के बाद मकान मालिक को जानकारी दी। उन्होंने आरोपी से पूछा तो उसने दुष्कर्म की बात से मना कर दिया और ब्रेड फैक्टरी चला गया। बच्ची की मां का आरोप है कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई में तीन घंटे लगा दिए।
विज्ञापन


इसके बाद फैक्टरी पहुंचकर आरोपी को हिरासत में लिया। पुलिस ने बच्ची को चिकित्सीय परीक्षण के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा। इंस्पेक्टर राजदेव प्रजापति के मुताबिक दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें