लखनऊ। शादी का झांसा देकर युवक ने युवती से दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बुधवार को आशियाना थाने में केस दर्ज कराया है। आशियाना निवासी युवती के अनुसार, छह साल पहले उनकी दोस्ती मोहल्ले के मोहित राजपूत से हुई थी। शादी का झांसा देकर उसने कई साल तक उनका शोषण किया। शादी का दबाव बनाने पर आरोपी की मां, चार भाइयों और दोस्त दीपक ने पैसे लेकर मोहित का पीछा छोड़ने और बात न मानने पर युवती व उनके भाई की हत्या करने की धमकी दी। पीड़िता का आरोप है कि दीपक उनको धमकी भरे मैसेज भेजता है।