निगोहां। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए युवती ने बुधवार को आरओ मिस्त्री जयकरन मौर्य पर केस दर्ज कराया है। युवती के अनुसार, चार साल पहले ककुहाखेड़ा गांव के जयकरन से मुलाकात हुई थी। आरोप है कि उसने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया और चार साल तक उनका शोषण करता रहा। उसने उनकी मांग में सिंदूर भरा और मंगलसूत्र भी पहना दिया। चार सितंबर को शादी करने की बात कही तो आरोपी ने इन्कार कर दिया।