फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: उम्रकैद की सजा काट रहे दुष्कर्म के दोषी की मौत

Sun, 31 Aug 2025 02:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे गोसाईंगंज के बखारी निवासी बंदी पुनवासी (67) की शनिवार दोपहर मौत हो गई। वह उच्च रक्तचाप व मधुमेह की बीमारी से ग्रसित था। जेलर ऋत्विक प्रियदर्शी के मुताबिक पुनवासी उर्फ उदयराज को गोसाईगंज पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में 25 फरवरी 2013 को जेल भेजा था। कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए सात जुलाई 2022 को उसे उम्रकैद की सजा सुनाई थी। शुक्रवार को शुगर बढ़ने पर उसे जेल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनिवार दोपहर तबीयत बिगड़ने पर उसे बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जेल प्रशासन ने परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें