लखनऊ। सोशल मीडिया बुरा नहीं, जो इस पर रहते हैं, उनकी अपनी पसंद है। मेरे लिए तो इससे दूरी ही भली है। इस पर रहने का मतलब है कि हर वक्त एक्टिव रहना, ये मेरे वश की बात नहीं। बुधवार को लखनऊ पहुंचे अभिनेता रणवीर कपूर ने सोशल मीडिया से दूरी पर कुछ इस तरह की प्रतिक्रिया दी।
अभिनेता ने कहा कि एक और कारण है, जो मैं सोशल मीडिया से दूर रहता हूं, दरअसल मैं नहीं चाहता कि दर्शक मुझे देख-देख कर बोर हो जाएं। मुझे अच्छा लगता है कि जब लोग मुझे फिल्मों में देखते हैं।
तू झूठी मैं मक्कार, पर की बात
अभिनेता ने अपनी फिल्म तू झूठी मैं मक्कार पर भी बात की। कहा कि कॉमेडी के साथ इसमें प्रेम कहानी भी दिल को छू जाएगी। फिल्मों के हिट और फ्लाॅप होने पर उन्होंने कहा कि ये तो एक सिक्के के दो पहलू की तरह है। उन्होंने इस पर आपत्ति जताई कि ये कहना गलत है कि हिंदी सिनेमा पीछे हो गया है, दक्षिण की फिल्में चल रही हैं। उन्होंने पठान के कलेक्शन का उदाहरण भी दिया। अभिनेता ने कहा कि बाॅलीवुड में कोई बुरा दौर नहीं है।
फिल्म की कहानी से पहले टाइटल अहम
फिल्मों के अलग तरह के टाइटल पर बात छिड़ी तो रणवीर ने कहा कि मैं कहानी सुनने से पहले फिल्म का टाइटल पूछता हूं। दर्शकों को यही आकर्षित करता है। सवाल-जवाब के बाद रणवीर ने अपने चाहने वालों के साथ डांस भी किया।