फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: केपी गार्डन को हराकर रानू इलेवन ने बनाई खिताबी मुकाबले में जगह

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। निगोहां स्थित एसएनटी ग्राउंड में खेली जा रही पीसी मिश्रा क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को दो क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल मैच खेला गया। पहले क्वार्टर फाइनल मैच में केपी गार्डन ने मरुई इलेवन को 41 रन से पराजित किया। केपी गार्डन के 144 रन के जवाब में मरुई इलेवन की टीम 103 रन पर आउट हो गई। दूसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में रानू इलेवन ने बाबा बारूदी इलेवन को पराजित किया। बाबा बारूरी के 118 रन के लक्ष्य को रानू इलेवन ने 9.4 ओवर में प्राप्त किया। इसके बाद प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल में रानू इलेवन ने केपी गार्डन को हराते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया। केपी गार्डन के 152 रन के लक्ष्य को रानू इलेवन ने 12वें ओवर में हासिल किया। विजेता टीम से मैन ऑफ मैच रहे नुमान ने 22 गेंदों में 53 रन की पारी खेली। मैच के दौरान करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें