फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Fake Encounter Case: आईपीएस शगुन गौतम की बढ़ेंगी मुश्किलें, शासन को सौंपी गई जांच रिपोर्ट

Sat, 30 Jul 2022 10:59 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ।

सार

डीआईजी मुरादाबाद शलभ माथुर ने रामपुर में फर्जी एनकाउंटर मामले की जांच रिपोर्ट शासन को सौंप दी है। रामपुर के शराब व्यवसायी ने आरोप लगाया था कि उनसे 10 लाख रुपये की वसूली की गई। ये पैसे उन्होंने घर से मंगवाकर दिए थे। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर में मार्च 2020 से अगस्त 2021 पुलिस कप्तान रहे आईपीएस अधिकारी शगुन गौतम की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। डीआईजी मुरादाबाद शलभ माथुर ने रामपुर में फर्जी एनकाउंटर मामले की जांच रिपोर्ट शासन को सौंप दी है। इसमें शगुन गौतम समेत 11 पुलिसकर्मियों को दोषी माना गया है। अब शासन स्तर पर रिपोर्ट के अध्ययन के बाद गौतम पर कार्रवाई तय की जाएगी। 

विज्ञापन


वर्तमान में शगुन गौतम विजिलेंस में एसपी के पद पर तैनात हैं। गौरतलब है कि रामपुर के शराब व्यवसायी संजीव गुप्ता ने आरोप लगाया था कि उन्हें घर से उठाकर एसपी कार्यालय ले जाया गया, जहां उनसे 10 लाख रुपये की वसूली की गई। ये पैसे उन्होंने घर से मंगवाकर दिए थे। 

विज्ञापन

अगले दिन उनके साथ मुठभेड़ दिखाकर आबकारी अधिनियम में जेल भेज दिया गया। गुप्ता ने अपने आरोपों के साथ सीसीटीवी कैमरे के फुटेज और फोन कॉल की रिकॉर्डिंग साक्ष्य के रूप में उपलब्ध कराई थी। उसी के आधार पर डीआईजी मुरादाबाद ने जांच की और अपनी रिपोर्ट शासन को भेजी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें