फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सदरौना से अयोध्या तक गूंजा रामनाम

Wed, 09 Jul 2025 01:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
सदरौना से अयोध्या तक गूंजा रामनाम
विज्ञापन
लखनऊ। ‘रामरथ श्रवण अयोध्या यात्रा’ के तहत सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के सरदौना निवासी श्रद्धालुओं ने रामलला के दर्शन किए। मंगलवार को सरदौना से रवाना हुए श्रद्धालु सुबह से ही भक्ति में डूबे रहे। श्रद्धालु, ढोलक, करताल और मंजीरे की धुन पर थिरकते हुए मंगलाचरण के साथ बस से रवाना हुए। रास्ते भर भजन, आरती, हनुमान चालीसा और लोक गीतों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। अयोध्या पहुंचकर श्रद्धालुओं ने सबसे पहले सरयू में पुण्यस्नान कर आत्मशुद्धि का अनुभव किया। इसके बाद हनुमानगढ़ी में बजरंग बली के दर्शन किए। फिर रामलला के चरणों में हाजिरी लगाई। मालूम हो कि निशुल्क यात्रा का ये 44वां संस्करण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें