श्री रामलीला समिति पिछले 20 वर्षों से सीतापुर रोड, सेक्टर ए में रामलीला
का बेहतरीन मंचन करती आ रही है।
इस बार समिति की ओर से मंचन सात अक्टूबर
से शुरू होगा, जो 13 तक चलेगा।
समिति अध्यक्ष जूरा सिंह ने बताया कि मंचन
विश्वनाथ मंदिर रामलीला पार्क में होगा। पिछले करीब 15 दिनों से श्रीगंगा
के निर्देशन में कलाकार रिहर्सल में जुटे हैं।
धनुष यज्ञ सात को,
कैकेयी-मंथरा संवाद आठ, भरत मिलाप नौ और रावण वध 13 अक्तूबर को होगा।