फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पवित्र नदियों के जल से होगा रामलला का अभिषेक : प्राण प्रतिष्ठा को इतिहास के पन्ने में दर्ज कराने की तैयारी

Sun, 09 Jul 2023 11:04 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला, अयोध्या, नितिन मिश्रा

सार

प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को भव्य बनाने की कमान संघ व विहिप ने स्वयं संभाल रखी है। महोत्सव में देश की समस्त 136 परंपराओं के धर्मगुरूओं को आमंत्रित करने की योजना है। चर्चा है कि महोत्सव में दक्षिण कोरिया, श्रीलंका, नेपाल, त्रिनिडाड टोबैगो सहित अन्य कुछ देशों से मेहमान आमंत्रित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
राम लला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भव्य गर्भगृह में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को ऐतिहासिक व अविस्मरणीय बनाने के लिए श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट तैयारियों में जुटा है। प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर को इतिहास के पन्ने में दर्ज कराने के लिए रामलला की मूर्ति का अभिषेेक देश के प्रमुख व पवित्र जलस्रोतों से एकत्र जल से किया जाएगा।

विज्ञापन


जनवरी 2024 में मकर संक्रांति के बाद शुभ मुहूर्त व तिथि पर नए मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा किए जाने की तैयारी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, 22 जनवरी को रामलला को भव्य गर्भगृह में विराजमान किया जा सकता है। प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के मुख्य यजमान पीएम नरेंद्र मोदी होंगे, उन्हें आमंत्रण भेजा जा चुका है।

विश्व हिंदू परिषद के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुुसार, रामलला की मूर्ति का शास्त्रीय विधान से अभिषेक प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के क्रम में होगा। देश में जितने भी पवित्र जलस्रोत, गंगा, यमुना, गोदावरी, सतलुज, राप्ती, नर्मदा, सोन समेत प्रमुख सभी नदियों का पवित्र जल एकत्र होगा और उससे जलाभिषेक किया जाएगा।
विज्ञापन


इसके अलावा बद्रीधाम स्थित नारद कुंड, अमृतसर के स्वर्ण मंदिर के सरोवर का जल भी होगा। इसी तरह बिहार के गया स्थित पवित्र नदी फल्गु, हरिणाणा के कुरुक्षेत्र स्थित सूर्य सरोवर, राजस्थान के पुष्कर सरोवर व दिल्ली स्थित गुरुद्वारा सीसगंज साहिब स्थित कुआं का जल भी लाया जाएगा। औसतन 200-200 ग्राम जल तांबे के बर्तन में धार्मिक अनुष्ठान के बाद रखकर अयोध्या भेजा जाएगा। यहां एक टैंक में एकत्र किया जाएगा। फिर इस जल से रामलला का अभिषेक होगा। 

136 परंपराओं के धर्मगुरुओं को किया जाएगा आमंत्रित
प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को भव्य बनाने की कमान संघ व विहिप ने स्वयं संभाल रखी है। महोत्सव में देश की समस्त 136 परंपराओं के धर्मगुरूओं को आमंत्रित करने की योजना है। चर्चा है कि महोत्सव में दक्षिण कोरिया, श्रीलंका, नेपाल, त्रिनिडाड टोबैगो सहित अन्य कुछ देशों से मेहमान आमंत्रित किए जा रहे हैं। यहीं नहीं देश के प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रमुखों को भी आमंत्रित करने की योजना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें