लखनऊ। लखनऊ स्वच्छता अभियान (रामकी) कंपनी के कर्मचारियों ने बुधवार को वेतन कटौती और नौकरी से निकाले जानी की धमकी के विरोध में गोमती नगर स्थित ट्रांसफर स्टेशन पर जमकर हंगामा- प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कहा कि आरोपी सुपरवाइजर राजेश उनके वेतन में दो हजार रुपये की कटौती कर रहा है। कर्मचारियों ने इस पर आपत्ति जताई तो नौकरी से निकालने की धमकी दी। मामले की जानकारी के बाद अधिकारियों ने हस्तक्षेप कर आरोपी पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद हंगामा शांत हुआ। इससे करीब तीन घंटे तक कूड़ा उठाने वाली गाड़ियां स्टेशन पर ही खड़ी रहीं। कंपनी के प्रोजेक्ट हेड अभय रंजन ने कहा कि आरोपी कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।