फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मोदी के शासनकाल में ही बनेगा राम मंदिर'

Wed, 08 Feb 2017 04:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
नृत्य गोपाल दास - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
श्रीराम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष व छोटी छावनी अयोध्या के महंत नृत्य गोपाल दास ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासनकाल में ही अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण होगा।
विज्ञापन


विश्व हिंदू परिषद, भाजपा और आरएसएस को अलग नहीं किया जा सकता। सभी का लक्ष्य व उद्देश्य है कि अयोध्या में श्रीराम का भव्य मंदिर बने।

सनातन महासभा की ओर से मंगलवार को मशालची टोला खदरा स्थित उदासीन महामंडला आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में महंत नृत्य गोपाल दास ने कहा कि इस बार प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राम मंदिर बनेगा।

श्री नानक शाही मठ के महंत धर्मेंद्र दास ने लोगों से सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

महंत धर्मेंद्र दास महाराज ने सनातन धर्म व संस्कार के विस्तार के लिए साथ चलने का संकल्प दिलाया।

इस अवसर पर महासभा के संयोजक डॉ. प्रवीण, महंत सुरेंद्र दास, एडवोकेट रमेश अवस्थी, पवन सिंह और  संतोष पांडेय आदि मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें