लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी स्थित श्री श्री राधा रमण बिहारी मंदिर (इस्कॉन) में शुक्रवार को रामनवमी का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रम हुए। बड़ी संख्या में भक्तों ने इसमें भाग लिया मंदिर के अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभु ने उत्सव का शुभारंभ पूजा-अर्चना से किया। उन्होंने भगवान राम के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। कहा कि राम का जीवन धर्म, मर्यादा और त्याग का पाठ सिखाता है। उत्सव के समापन पर भंडारा हुआ।