फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा: गर्भगृह तैयार, 43 दिन बाद विराजेंगे रामलला, जारी हुआ वीडियो सॉन्ग

Sun, 10 Dec 2023 12:18 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अयोध्या

सार

इस मौके पर ट्रस्ट द्वारा राम की महिमा को बताने वाला वीडियो सॉन्ग जारी किया गया। इसे यूट्यबू पर जारी किया गया है।
विज्ञापन
राम मंदिर गर्भग्रह की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने शनिवार को राममंदिर के गर्भगृह की तस्वीर जारी की। रामलला के गर्भगृह की भव्यता देखते ही बन रही है। इसी गर्भगृह में 43 दिन बाद 22 जनवरी को रामलला की प्राणप्रतिष्ठा पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे। 400 फीट लंबे और 300 फीट चौड़े गर्भगृह की अद्भुत नक्काशी एक झलक में ही मन मोह लेती है। मंदिर की चौखट पर पहुंचते ही भक्तों को सबसे पहले गज दर्शन होंगे। नजर आएंगे। 32 सीढि़यां चढ़कर भक्त गर्भगृह तक पहुंचेगे। करीब 20 फीट की दूरी से भक्तों को रामलला के दर्शन प्राप्त होंगे। राममंदिर के दरवाजों का निर्माण वैष्णव परंपरा के तहत किए गए हैं। भूतल में कुल 14 दरवाजे लगाए गए हैं। गर्भगृह की फर्श पर संगमरमर के पत्थर बिछाने का काम लगभग पूरा हो चुका है।
विज्ञापन


जारी किया वीडियो सॉन्ग 
इस मौके पर ट्रस्ट द्वारा राम की महिमा को बताने वाला वीडियो सॉन्ग जारी किया गया। इसे यूट्यबू पर जारी किया गया है। 'राम आए हैं मेरे राम आए हैं' बोल वाले इस गाने में राम की महिमा का बखान किया गया है। इस गाने को मृत्युंजय कुमार ने लिखा है। यह गाना सोशल मीडिया पर खूब देखा और शेयर किया जा रहा है। 
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें