फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नशे से मुक्ति के लिए निकाली रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत ‘नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो’ थीम पर नशामुक्ति एवं छात्र जागरूकता रैली का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का समन्वय एनएसएस समन्वयक एवं शिक्षाशास्त्र की विभागाध्यक्ष डॉ. नालिनी मिश्रा ने किया। रैली विश्वविद्यालय परिसर से होते हुए नेताजी सुभाष चंद्र बोस पुरुष छात्रावास तक पहुंची। इस अवसर पर कुलसचिव विकास, प्रोवोस्ट डॉ. उधम सिंह, वार्डन डॉ. रामजीत सिंह यादव, डॉ. धर्मेंद्र सिंह, कौशलेश शाह सहित छात्रावास के विद्यार्थियों व एनएसएस स्वयंसेवकों ने सहभागिता की। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राम दास और डॉ. मोहम्मद इरफान ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों ने हाथों में नशामुक्ति से संबंधित पोस्टर एवं स्लोगन प्रदर्शित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें