सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शनिवार
को गोरखपुर के मानबेला मैदान में देश बचाओ-देश बनाओ रैली को संबोधित
करेंगे।
इसी मैदान में पिछले महीने नरेंद्र मोदी की विजय शंखनाद रैली हुई
थी। मुख्यमंत्री व सपा मुखिया शनिवार
सुबह विमान से गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
वहां से हैलीकॉप्टर से मानबेला
मैदान पहुंचेंगे। रैली से पहले मुख्यमंत्री के हाथों मंडल की 36 परियोजनाओं
का शिलान्यास कराए जाने की भी तैयारी है।
रैली के लिए मुख्य मंच से डेढ़ फुट ऊंचा प्लेटफॉर्म बनाया गया है। इस पर मुलायम सिंह, अखिलेश यादव,
विधानसभा अध्यक्ष माताप्रसाद पांडेय, नगर विकास मंत्री आजम खां और सभा की
अध्यक्षता करने वाले स्थानीय नेता बैठेंगे।
गुरुवार रात से रुक-रुक कर
बारिश होने के कारण मानबेला मैदान को दुरुस्त करने का काम शुक्रवार देर रात
तक जारी रहा।