लखनऊ। युवा मतदाताओं को जागरूक करने, ज्यादा से ज्यादा युवाओं का नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए भाजपा ने रविवार को युवा मतदाता जागरूकता रैली निकाली। शुभारंभ राम-राम बैंक चौराहे से और समापन नेहरू बाल वाटिका में हुआ। बाल वाटिका पहुंचने पर 110 फीट ऊंचे तिरंगे के नीचे एक दीप शहीदों के नाम कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। विधायक डॉ. नीरज बोरा, पार्षद मान सिंह और स्वदेश सिंह प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
रैली निकालते लोग।