पुलिस और पेड़ों को बांधी राखी, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
लखनऊ। राज एस्टेट पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने जेसीपी कार्यालय पहुंचकर जेसीपी अपर्णा कुमार और पुलिस अधिकारियों को हाथ से बनी इको-फ्रेंडली राखियां बांधीं। बच्चों ने लखनऊ पुलिस को समर्पित द्विभाषी कविता भी सुनाई। एक छात्रा जेसीपी की वेशभूषा में पहुंची। इसके साथ ही बच्चों ने परिसर के पेड़ों को राखी बांधकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान स्कूल एमडी आकांक्षा रस्तोगी, प्रधानाचार्य प्रियंका भारद्वाज मौजूद रहीं।