कर्मचारियों के बड़े नेता पशुपति नाथ शुक्ल का रविवार सुबह लखनऊ के विवेकानंद अस्पताल में निधन हो गया। वह लगभग एक हफ्ते से अस्पताल में भर्ती थे।
उनकी उम्र 90 बरस थी। वह राज्यसभा व विधान परिषद सदस्य के रूप में भी कर्मचारी समाज के हितों के लिए काम किया। वो पांच वर्षों तक जेल में भी रहे।
उनकी पहचान कर्मचारियों के एक बड़े नेता के तौर पर रही है। अंतिम दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर इंदिरा नगर स्थित उनके आवास पर रखा गया है।