फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की टॉप थ्री लिस्ट में लखनऊ के भी डीएम

Tue, 05 Jan 2016 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी के जिलाधिकारी राजशेखर देश के टॉप थ्री डीएम की लिस्ट में शामिल हुए हैं। ये लिस्ट है भारत निर्वाचन आयोग की।
विज्ञापन


आयोग ने उन्हें ‘सर्वश्रेष्ठ निर्वाचन प्रक्रिया अवॉर्ड-2015’ के लिए नामित किया है। यह पुरस्कार चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके और बगैर हिंसा के संपन्न कराने के लिए दिया जाएगा।

राजशेखर के अलावा आंध्र प्रदेश के अनंतपुरम के जिलाधिकारी कोनाससीधुर और पटना के जिलाधिकारी संजय कुमार अग्रवाल को भी अवॉर्ड के लिए नामित किया है।

तीनों ही जिलाधिकारी (डीईओ) को 7 जनवरी को प्रस्तुतीकरण के लिए आमंत्रित किया गया है। इसके बाद विजेता का चुनाव होगा।

25 जनवरी को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह में राष्ट्रपति प्रणब मुखजीग् विजेता को अवॉर्ड से नवाजेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें