लखनऊ। रक्षामंत्री व लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह शुक्रवार को दोपहर 12 बजे मुंशीपुलिया, खुर्रमनगर फ्लाईओवर का लोकार्पण करेंगे। इसमें केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे। यह लोकार्पण समारोह विकासनगर स्थित मिनी स्टेडियम में आयोजित होगा। लोकार्पण के बाद रक्षामंत्री सुल्तानपुर रोड साइड से कानपुर रोड की तरफ आउटर रिंग रोड का विजिट करेंगे।