वेडिंग इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने मंगलवार को आईआईएम मार्ग के होटल में कार्यक्रम आयोजित किया।
लखनऊ। वेडिंग इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने मंगलवार को आईआईएम मार्ग के होटल में कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें लखनऊ और आसपास के जिलों के वेडिंग एवं इवेंट आयोजक, कैटरर्स, होटल व बैंक्वेट हॉल संचालकों ने भाग लिया। इस दौरान एसोसिएशन के लखनऊ चैप्टर की घोषणा की गई। राज पचौरी को लखनऊ चैप्टर का अध्यक्ष चुना गया। सचिव पद की जिम्मेदारी रोहित यज्ञ को दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने बताया कि एसोसिएशन 35 से अधिक जिलों में 7000 से अधिक सदस्यों के साथ सरकार के सामने वैवाहिक उद्योग के विकास की बात रखेगा। सभी प्रतिभागियों ने शादियों के लिए उत्तम प्रदेश-उत्तर प्रदेश का संकल्प लिया। इस मौके पर महासचिव संदीप उपाध्याय मौजूद रहे। प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ सिंघल भी कार्यक्रम में उपस्थित थे। इस मौके पर महासचिव संदीप उपाध्याय, प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ सिंघल, आईआईए के अध्यक्ष वैभव अग्रवाल, आकाश राठौर, डॉ. अजय गौरव शर्मा मौजूद रहे।
वेडिंग इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने मंगलवार को आईआईएम मार्ग के होटल में कार्यक्रम आयोजित किया।