नेशनल पीजी कॉलेज में ली सत्यनिष्ठा की शपथ।
लखनऊ। नेशनल पीजी कॉलेज में शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की ओर से सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 एवं राष्ट्रीय एकता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया गया। प्राचार्य प्रो. देवेंद्र कुमार सिंह ने विद्यार्थियों से ईमानदारी, पारदर्शिता और नैतिक मूल्यों को जीवन में अपनाने की अपील की। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अर्चना सिंह ने विद्यार्थियों को शपथ दिलाई। इस दौरान राष्ट्रीय एकता, अखंडता और आपसी सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया गया।